Reliance Foundation Development League RFDL : जेएफसी रिजर्व ने मिजोरम को 8-1 से रौंदा

Updated at : 15 Feb 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
Reliance Foundation Development League RFDL : जेएफसी रिजर्व ने मिजोरम को 8-1 से रौंदा

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS. रिलायंस फाउंडेशन फुटबॉल लीग के एक मैच में जेएफसी रिजर्व की टीम 8-1 से जीत हासिल की.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर एफसी की रिजर्व की टीम ने शिलांग के वाहिजायर स्टेडियम में खेले गये रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग (आरएफडीएल) जोनल राउंड (नॉर्थ-ईस्ट) के एक मैच में मिजोरम यूथ फुटबॉल फाउंडेशन को 8-1 से रौंद दिया. लॉमसांगजुआला मैच के स्टार रहे, उन्होंने हैट्रिक सहित पांच गोल किए. जबकि अमजाद ने दो और विवान ज्योति लश्कर ने गोल किया. मिजोरम यूथ फुटबॉल फाउंडेशन की टीम ने मैच के 19वें मिनट में एक गोल किया. इस जीत के साथ जेएफसी की टीम छह मैचों में नौ अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है. जमशेदपुर की रिजर्व टीम 18 फरवरी को टेबल-टॉपल नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ खेलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola