RELAINCE FOUNDATION DEVEOPMENT LEAGUE: 10 खिलाड़ियों के साथ जेएफसी रिजर्व टीम ने दर्ज की जीत

Updated at : 10 Feb 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
RELAINCE FOUNDATION DEVEOPMENT LEAGUE: 10 खिलाड़ियों के साथ जेएफसी रिजर्व टीम ने दर्ज की जीत

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS. रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग के एक मैच में जेएफसी की टीम ने जीत हासिल की.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर रिजर्व टीम ने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलते हुए शिलांग में चल रहे रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट (आरएफडीएल) जोनल राउंड (नॉर्थ-ईस्ट) के एक मैच में मिजोरम यूथ फुटबॉल फाउंडेशन को 3-1 से मात दी. जीत के साथ जेएफसी की टीम चार मैचों में छह अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है. मैच ने 30वें मिनट में नाटकीय मोड़ लिया जब, जेएफसी के अमजद को रेफरी ने लाल कार्ड दिखाते हुए मैदान से बाहर कर दिया. इसके बाद जेएफसी की टीम ने वापसी करते हुए 33वें मिनट में विवान ज्योति लश्कर के एक शानदार गोल की मदद से मैच में बढ़त बना ली. हाफटाइम से पहले मिले इंजरी टाइम (45 2) में मिजोरम की टीम ने वापसी करते हुए एलेक्स की गोल की बदौलत मुकाबले में 1-1 गोल से बराबरी हासिल कर ली. 50वें मिनट में रैमसन सिंह व 87वें मिनट में लॉमसांगजुआला ने एक-एक गोल करके जेएफसी को मैच में 3-1 की अजेय बढ़त दिला दी. जेएफसी रिजर्व टीम का अगला मैच में 12 फरवरी को नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी के खिलाफ होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola