सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता, अभिनेत्री, निर्माता और निर्देशक होंगे सम्मानित

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
रास्का नेशनल संताली फिल्म फेस्टिवल एक मई से,
रास्का नेशनल संताली फिल्म फेस्टिवल एक मई से, 12 से अधिक फिल्मों का हो चुका है नामांकन
jamshespur.
रास्का का 14वें नेशनल संताली फिल्म फेस्टिवल एक से नौ मई तक होगा है. रास्का के निदेशक शंकर हेंब्रम ने बताया कि फेस्टिवल के लिए एक से 25 अप्रैल तक फिल्मों का नामांकन लिया गया. इसमें अब तक 12 से अधिक फिल्मों का नामांकन हो चुका है. अब करनडीह स्थित दिशोम जाहेरथान सभागार में एक से चार मई तक फेस्टिवल में चयनित फिल्मों की जूरी स्क्रीनिंग होगी. जूरी मेंबर चयनित फिल्मों को बारीकी से देखने व परखने के बाद विभिन्न पुरस्कार कैटेगरी में पुरस्कार की घोषणा करेंगे. पांच मई को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में चयनित फिल्मों की पब्लिक स्क्रीनिंग होगी. जबकि नौ मई को बिष्टुपुर माइकल जाॅन ऑडिटोरियम में डांस-मस्ती व सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच चयनित फिल्मों को सर्वश्रेष्ठ फिल्म, अभिनेता- अभिनेत्री, निर्माता और निर्देशक को पुरस्कृत किया जायेगा.. श्री हेंब्रम ने बताया कि रास्का संताली फिल्म फेस्टिवल का आयोजन संताली भाषा की लिपि ओलचिकी के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती के उपलक्ष्य में किया जाता है. इस फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से पंडित रघुनाथ मुर्मू को याद किया जाता है.कब, कहां क्या-क्या होगा
-जूरी स्क्रीनिंग : 1-4 मई तक करनडीह दिशोम जाहेरथान सभागार में-पब्लिक स्क्रीनिंग : 5 मई को माइकल जॉन ऑडिटोरियम, बिष्टुपुर में-सिने अवॉर्ड समारोह : 9 मई को माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में
…………………………………….ओटीटी प्लेटफार्म पर भी अब धूम मचा रही हैं संताली फिल्में : लखन सोरेन
संताली व क्षेत्रीय फिल्म के निर्माता व निर्देशक लखन सोरेन ने कहा कि हाल के दिनों में संताली व क्षेत्रीय फिल्म भी बॉलीवुड के तर्ज पर तकनीक का प्रयाेग करता है. ड्रोन व ट्रॉली आदि के सहयोग से फिल्मों की शूटिंग की जाती है. फूललेंथ की मूवी को एडिटिंग करने के लिए मुंबई से एक्सपर्ट को बुलवाया जाता है या फिर एडिटिंग वहीं करायी जाती है. संताली सिनेमा अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर खूब धूम मचा रहा है. क्षेत्रीय व संताली फिल्मों को सिनेमा घरों में प्रदर्शित नहीं हो पा रहा है, इसलिए अब संताली व क्षेत्रीय फिल्मों को अन्य दूसरे भाषाओं में डब भी किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच को बनाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




