jamshedpur news : सरकारी शिक्षकों के लिए टीएनए राउंड 3 का बजा बिगुल, 12 मई से शुरू होगी परीक्षा

Published by :AKHILESH KUMAR
Published at :27 Apr 2026 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

टीएनए राउंड 3 के लिए शिक्षकों का ऑनलाइन पंजीकरण 22 अप्रैल से शुरू हो चुका है, जो 5 मई तक चलेगा

विज्ञापन

jamshedpur news : झारखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और शिक्षकों की दक्षता जांचने के लिए शिक्षक आवश्यकता आकलन (टीएनए) के तीसरे चरण की तैयारी पूरी हो गयी है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिये हैं. टीएनए राउंड 3 के लिए शिक्षकों का ऑनलाइन पंजीकरण 22 अप्रैल से शुरू हो चुका है, जो 5 मई तक चलेगा. विभाग ने स्पष्ट किया है कि इसमें राज्य के सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों, सहायक अध्यापकों, केजीबीवी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालयों के सभी पूर्णकालिक व अंशकालिक शिक्षकों का शामिल होना अनिवार्य है. यह परीक्षा 12, 13 और 14 मई को आयोजित की जायेगी. इसमें कुल 60 प्रश्न पूछे जायेंगे. परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित है. दो पाली में परीक्षा होगी. पहली पाली सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 12:30 से दोपहर 3:00 बजे तक होगी. 10,000 नये शिक्षकों को भी देनी होगी परीक्षा इस बार के राउंड में राज्य के उन करीब 10,000 नये शिक्षकों को भी शामिल किया गया है, जिनकी नियुक्ति पिछले 6-8 महीनों के भीतर हुई है. इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के करीब 700 शिक्षक शामिल होंगे. विभाग ने इन नवनियुक्त शिक्षकों का इ विद्यावाहिनी पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया है.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

AKHILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola