Jamshedpur News : घर में एसी की हवा खाकर 50 लाख के गहने व रुपये की चोरी
Published by :RAJESH SINGH
Published at :27 Apr 2026 1:47 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैलाश नगर निवासी नितेश कुमार झा के घर के मेन गेट का ताला तोड़ कर चोरों ने लगभग 50 लाख रुपये के गहने व 10 हजार रुपये की चोरी कर ली.
विज्ञापन
-बर्मामाइंस के कैलाश नगर में 24-25 अप्रैल की रात की घटना
– पीड़ित नितेश कुमार झा मुसाबनी में आइआरबी में क्लर्क के पद पर हैं पदस्थापित
– 17 अप्रैल को शादी समारोह में बिहार के बांका गया था परिवार, पड़ोसी ने दी चोरी की सूचना
– नीतेश के ससुर ने कहा- चोरों ने दो कमरे का ताला तोड़ कर दिया चोरी की घटना को अंजाम
Jamshedpur News :
बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैलाश नगर निवासी नितेश कुमार झा के घर के मेन गेट का ताला तोड़ कर चोरों ने लगभग 50 लाख रुपये के गहने व 10 हजार रुपये की चोरी कर ली. घटना 24-25 अप्रैल की रात की है. नितेश कुमार झा मुसाबनी में आइआरबी में क्लर्क के पद पर पदस्थापित हैं. उनके ससुर राजेंद्र झा ने बताया कि नितेश अपने परिवार के साथ 17 अप्रैल को एक शादी समारोह में शामिल होने बिहार के बांका गये थे. इस दौरान उन्होंने घर की चाभी पड़ोस में रहनेवाले एक परिचित को दी थी. शनिवार सुबह जब पड़ोसी पौधे में पानी डालने के लिए आये तो, देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है. उन्होंने तुरंत फोन कर नितेश कुमार झा को मामले की जानकारी दी. रविवार की तड़के परिवार कैलाश नगर स्थित अपने घर पहुंचा. अंदर जाने पर पता चला कि घर के कमरे में लगा एसी ऑन है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चाेरों ने गर्मी लगने पर एसी ऑन किया होगा. ससुर राजेंद्र झा ने बताया कि चोरों ने घर के दो कमरे का ताला तोड़ कर अलमारी से गहनों की चोरी की है. तीसरे कमरे का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया गया. वहीं, नितेश कुमार झा ने बताया कि घर में पत्नी और मां के सोने-चांदी के गहने रखे हुए थे. चोरों ने पूरे गहने की चोरी कर ली. वहीं, कई एटीएम कार्ड और आधार कार्ड वाला बैग भी लेकर चले गये.पुलिस ने शुरू की जांच, फॉरेंसिक टीम ने लिया सैंपल
घटना की जानकारी मिलने पर बर्मामाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई. टीम ने मकान के कई जगहों से सैंपल कलेक्ट किया है. वहीं, पुलिस की एक टीम ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की छानबीन भी की. पुलिस ने कई सामानों का सैंपल भी जब्त किया है. हालांकि, अब तक पुलिस को चोरों के बारे में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.कोट…
कैलाश नगर में एक मकान में चोरी की घटना हुई है, लेकिन कितने की चोरी है, उसके बारे में पक्की जानकारी अब तक पीड़ित के आवेदन में नहीं है. प्रारंभिक पूछताछ में पीड़ित ने 50 लाख रुपये के गहने की चोरी होने की बात कही. लेकिन, जब आय से संबंधित पूछताछ की गयी, तो स्वीकार किया कि उनके पास 100 ग्राम सोने के गहने ही थे. जिसमें से कुछ अपने साथ लेकर बांका गये थे. पूरे मामले में पुलिस छानबीन कर रही है.– निरंजन कुमार, बर्मामाइंस थाना प्रभारीB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




