Jamshedpur News : बिष्टुपुर में सीए मनोज चौधरी के आवास सहित कई ठिकानों पर रेड

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 30 Jan 2026 1:18 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (इन्वेस्टिगेशन विंग) ने गुरुवार तड़के झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक साथ दबिश देकर व्यापारिक जगत में हड़कंप मचा दिया है.

विज्ञापन

झारखंड-बिहार में राइस मिलिंग व्यवसाय में बड़े पैमाने पर हो रही टैक्स चोरी और अघोषित निवेश को लेकर आयकर विभाग की कार्रवाई

Jamshedpur News :

आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (इन्वेस्टिगेशन विंग) ने गुरुवार तड़के झारखंड और बिहार के कई जिलों में एक साथ दबिश देकर व्यापारिक जगत में हड़कंप मचा दिया है. यह बड़ी कार्रवाई रांची के ‘बाबा राइस मिल ग्रुप’ और उससे जुड़े कारोबारियों के खिलाफ की गयी है. इसी कड़ी में आयकर विभाग की एक विशेष टीम जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में स्थित सर्किट हाउस एरिया के रोड नंबर-3 पहुंची, जहां प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) और व्यवसायी मनोज चौधरी के आवास (बंगला नंबर 33C) पर छापेमारी की, जो जारी है.

सुबह सात बजे पहुंची टीम, बंगले के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विभाग के अधिकारी सुबह करीब सात बजे तीन से चार वाहनों में सवार होकर सीए मनोज चौधरी के आवास पर पहुंचे. टीम के साथ भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं. छापेमारी की गोपनीयता बनाये रखने के लिए घर के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन ले लिये गये हैं और किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है. मनोज चौधरी शहर के जाने-माने सीए हैं और कई बड़े औद्योगिक समूहों के वित्तीय सलाहकार भी बताये जा रहे हैं.

बाबा राइस मिल के नेटवर्क पर प्रहार

आयकर सूत्रों का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई राइस मिलिंग व्यवसाय में बड़े पैमाने पर हो रही टैक्स चोरी और अघोषित निवेश को लेकर है. जमशेदपुर के अलावा रांची और हजारीबाग में भी बाबा राइस मिल के कार्यालयों और मालिकों के ठिकानों पर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. विभाग को सूचना मिली थी कि शेल कंपनियों के जरिये करोड़ों रुपये की हेरफेर की गयी है है.

बड़े खुलासे की उम्मीद

देर शाम तक चलने वाली इस कार्रवाई में कई लॉकर मिलने की भी सूचना है. टीम डिजिटल साक्ष्यों, हार्ड डिस्क और अचल संपत्ति के कागजातों की बारीकी से जांच कर रही है. हालांकि, विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है, लेकिन माना जा रहा है कि इस ”सर्च” ऑपरेशन में करोड़ों की अघोषित संपत्ति और बेनामी निवेश का खुलासा हो सकता है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola