Jamshedpur News : कोल्हान में 890 जगहों पर छापा, 92 उपभोक्ता बिजली चोरी में पकड़ाये, 12.89 लाख रुपये जुर्माना

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

बिजली चोरी रोकने के लिए मंगलवार को बिजली विभाग की अलग-अलग टीम ने कोल्हान के सात विद्युत प्रमंडलों (जमशेदपुर, मानगो, घाटशिला, आदित्यपुर, सरायकेला, चक्रधरपुर, चाईबासा) में विशेष अभियान चलाया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

बिजली चोरी रोकने के लिए मंगलवार को बिजली विभाग की अलग-अलग टीम ने कोल्हान के सात विद्युत प्रमंडलों (जमशेदपुर, मानगो, घाटशिला, आदित्यपुर, सरायकेला, चक्रधरपुर, चाईबासा) में विशेष अभियान चलाया. बिजली विभाग की टीमों ने कुल 890 जगहों पर छापेमारी कर 92 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा. छापेमारी के दौरान चोरी के लिए इस्तेमाल करने वाले टोका, बंद पड़े बिजली मीटर आदि को जब्त किया गया. वहीं पकड़े गये सभी 92 उपभोक्ताओं के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर 12.89 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. इस दौरान सभी के बिजली कनेक्शन को काट दिया गया.

कहां कितनी कार्रवाई की गयी

प्रमंडल -छापेमारी -प्राथमिकी – जुर्माना रुपये

जमशेदपुर 76 -12 -2.67 लाखआदित्यपुर 81 -09 -1.90 लाखघाटशिला 100 -10 -1.20 लाखमानगो 78 -11 -2.57 लाखचाईबासा 212 -15 -1.71 लाखचक्रधरपुर 91 -16 -62,270 रुपयेसरायकेला 252 -19 2.21 लाखकुल 890 -92 -12.89 लाख

वर्जन…

जमशेदपुर समेत कोल्हान के सातों विद्युत प्रमंडलों में बुधवार को बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी की गयी, इसमें 92 उपभोक्ता पकड़ाये हैं. उनके विरुद्ध बिजली चोरी का केस दर्ज कर जुर्माना भी लगाया गया है.

अजित कुमार, बिजली जीएम जमशेदपुर एरिया बोर्ड.B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola