ओडिशा के सबसे सक्रिय राज्यपाल रहे रघुवर दास, राजभवन में लोगों की पहुंच थी आसान

रघुवर दास
Raghubar Das News: रघुवर दास बहुत कम समय तक ओडिशा के राज्यपाल रहे. इस दौरान उन्होंने जो काम किये, उसने उनको रातोंरात लोकप्रिय बना दिया. रघुवर दास ने राजभवन को भी आम लोगों के लिए सर्वसुलभ बना दिया था.
Raghubar Das News: राज्यपाल के रूप में रघुवर दास का कार्यकाल लगभग 14 माह का रहा. अपने छोटे से कार्यकाल में उन्होंने ओडिशा के इतिहास के सबसे सक्रिय राज्यपाल की उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली. कार्यभार संभालने के शुरुआती चरण में ही रघुवर दास ने ओडिशा के सभी 30 जिलों का न सिर्फ दौरा किया, बल्कि लोगों के सुख-दुख के सहभागी भी बने. सीधे आम लोगों तक राजभवन की पहुंच बना दी. जिलों के दौरे के दौरान चाहे काफिले को रोककर राह चलते लोगों की समस्या सुननी हो या फिर सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में चौपाल लगाकर आम लोगों की समस्या का ऑन द स्पॉट समाधान करना हो, 24 घंटे राजभवन के दरवाजे लोगों के लिए खुले रखे.

रघुवर ने कहा था- महाप्रभु जगन्नाथ ने ओडिशा की सेवा के लिए भेजा
अपने कार्यकाल के दौरान रघुवर दास हमेशा एक ही बात कहते थे कि वह राजभवन की चहारदीवारी में कैद होने के लिए नहीं आये हैं. महाप्रभु जगन्नाथ जी ने हमें ओडिशा के लोगों की सेवा के लिए यहां भेजा है और मुझे लोगों की सेवा का जो भी अवसर मिलता है, उसे मैं करने से पीछे नहीं हटता.
जमशेदपुर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
रातोंरात ओडिशा में लोकप्रिय हो गये थे रघुवर दास
राह चलते पीड़ित को रोककर राजभवन आने को कहा था और उसे चेक के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान कर रातोंरात ओडिशा में लोकप्रिय हो गये थे. ऐसे में जब रघुवर दास के इस्तीफे की खबर आयी, तो वहां के आम लोग भी सन्न रह गये. रघुवर दास ने अपने छोटे से कार्यकाल में आम लोगों की जिस प्रकार से सेवा की, उसे लोग सदैव याद रखेंगे, क्योंकि उन्होंने अपनी कथनी एवं करनी में कभी फर्क नहीं आने दिया.
इसे भी पढ़ें
निर्मल महतो का सपना होगा साकार, झारखंड में तेजी से हो रहा विकास, जमशेदपुर में बोले रामदास सोरेन
पलामू में केंद्रीय मंत्री एल मुरूगन ने भीम चूल्हा के पास रेलवे टनल के निर्माण का लिया जायजा
बाबानगरी देवघर का न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन सबसे कम, जानें कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
शराब पीकर वाहन चलाने वालों की खैर नहीं, न्यू ईयर से पहले खरसावां में शुरू हुआ ये अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




