निर्मल महतो का सपना होगा साकार, झारखंड में तेजी से हो रहा विकास, जमशेदपुर में बोले रामदास सोरेन

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर के उलियान बस्ती में निर्मल महतो को श्रद्धांजलि देने पहुंचे शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन (नीली जैकेट में) व अन्य. फोटो : प्रभात खबर

Nirmal Mahto 75th Birth Anniversary: झारखंड आंदोलन के प्रणेता और झामुमो के बड़े नेता निर्मल महतो की 75वीं जयंती पर उनके गांव उलियान में मनाई गई. श्रद्धांजलि सभा को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने संबोधित किया.

विज्ञापन

Nirmal Mahto 75th Birth Anniversary: जमशेदपुर के कदमा उलियान में बुधवार को शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती पर मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड के आदिवासी व मूलवासियों के हक के लिए लंबी लड़ाई लड़ी. शहीद निर्मल महतो और दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने एक लंबे सफर की शुरुआत की थी. निर्मल महतो के शहीद होने के बाद शिबू सोरेन ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाया और उनके काम को मंजिल तक पहुंचाया. तब जाकर झारखंड का निर्माण हुआ. आज बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत अन्य राज्यों में भी शहीद निर्मल महतो की जयंती मनाई जा रही है. झामुमो निर्मल दा के सपनों को साकार करने के लिए कटिबद्ध है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रामदास सोरेन बोले – हेमंत सोरेन की अगुवाई में हो रहा विकास

शिक्षा मंत्री ने कहा कि झारखंड गठन को 24 साल हो चुके हैं. 18 साल तक भाजपा ने राज किया. भाजपा ने कभी भी जनता के हित में काम नहीं किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन की टीम हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रही है. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार समेत अन्य सभी क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है, ताकि झारखंड के जन-जन के चेहरे पर खुशी आए.

निर्मल महतो के संघर्ष और उनके बलिदान को किया याद

निर्मल महतो के गांव में आयोजित कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने उनके संघर्ष और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया. उसकी सराहना की. उन्होंने उपस्थित जनसमूह से शहीद के सपनों को साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया. कार्यक्रम में छऊ नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई.

निर्मल महतो की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन (नीली जैकेट में) व अन्य. फोटो : ऋषि तिवारी

शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि देने वालों का लगा रहा तांता

कदमा उलियान में शहीद निर्मल महतो की 75वीं जयंती समारोह में झामुमो, आजसू, कांग्रेस, राजद सहित अन्य राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के नेता, कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. सभी ने शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये. उनकी आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया.

जमशेदपुर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चमरिया गेस्ट हाउस में निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण

बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के पास सुबह 11:45 बजे शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी गई. झामुमो, भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किये. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘शहीद निर्मल महतो अमर रहें’ और ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, निर्मल दादा तेरा नाम रहेगा’ जैसे नारे लगाकर अपने आदर्श नेता को याद किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

श्रद्धांजलि सभा में ये लोग हुए शामिल

कार्यक्रम को संबोधित करने वालों ने शहीद निर्मल महतो के बलिदान और झारखंड आंदोलन में उनके योगदान को याद किया. उन्होंने उनके आदर्शों को अपनाने और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया. श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंत्री रामदास सोरेन, विधायक सविता महतो, विधायक मंगल कालिंदी, झामुमो के वरिष्ठ नेता पवन सिंह, पूर्व सांसद सुमन महतो, झामुमो वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार, राजू गिरि, बबन राय, सागेन पूर्ति, आस्तिक महतो, शेख बदरुद्दीन, प्रीतम हेंब्रम, बीरसिंह सुरीन, सुनील महतो, महावीर मुर्मू, गणेश माहली, प्रमोद लाल, बाल्ही मार्डी, काबलु महतो, देवजीत मुखर्जी, राज लकड़ा समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर में पुलिस की पिटाई से युवक की हो गयी थी मौत, तब निर्मल महतो के आंदोलन से हिल गया प्रशासन

महज सात साल में निर्मल महतो ने JMM को किया मजबूत, शिबू सोरेन के साथ कैसे थे उनके रिश्ते?

झारखंड आ रहे हैं रघुवर दास, 27 को लेंगे भाजपा की सदस्यता, मिल सकती है बड़ी जवाबदेही

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola