जमशेदपुर में पुलिस की पिटाई से युवक की हो गयी थी मौत, तब निर्मल महतो के आंदोलन से हिल गया प्रशासन
Published by : Sameer Oraon Updated At : 25 Dec 2024 2:51 PM
Nirmal Mahto, File Photo
Nirmal Mahto Jayanti: निर्मल महतो की बहन ने बताया कि एक बार पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हो गयी थी. जिसके बाद निर्मल महतो ने मृतक के घर पहुंचे. पूरे जमशेदपुर इसे लेकर जोरदार आंदोलन चला था.
Nirmal Mahto Jayanti, जमशेदपुर, संजीव भारद्वाज : झारखंड अलग राज्य के नायक शहीद निर्मल महतो की जयंती आज है. उनका जन्मदिन आज पूरे झारखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है. लोग उन्हें सूदखोरी, वसूली, शोषण, अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले शख्सियत के रूप में याद करते हैं. इस मौके पर प्रभात खबर ने शहीद निर्मल महतो के आंदोलन के साथी, उनके करीबी व उनकी इकलौती बहन से बात की और उनसे जुड़ी कुछ कहानियां जानने प्रयास किया.
पुलिस की पिटाई से युवक की मौत के खिलाफ चलाया था आंदोलन
शहीद निर्मल महतो की एकलौती बहन शांति बाला महतो ने बताया कि अन्याय, शोषण, जुल्म के खिलाफ जानकारी मिलते ही निर्मल महतो दौड़ पड़ते थे. सोनारी में हुई एक घटना में गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पिटाई से सोनारी में नाकुल बागती की मौत हो गयी थी, तब मृतक के घर बिना देर किये निर्मल महतो पहुंचे. घटना में पुलिस के खिलाफ जोरदार आंदोलन हुआ. इसमें सोनारी थाना ही नहीं, बल्कि पूरे जमशेदपुर की पुलिस हिल गयी थी. आरोपी पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ जांच व कार्रवाई होने पर पीड़ित परिवार के साथ निर्मल महतो शांत हुए थे. बहन आगे बताती हैं कि निर्मल को रुपये-पैसे की ओर झुकाव या चाहत नहीं थी. वह हमेशा गरीब-गुरबा, शोषित, मजबूर के लिए एक पैर में खड़े रहते थे. उनके लिए आंदोलन कर उन्हें न्याय दिलाते थे.
निर्मल महतो से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
निर्मल महतो से पहली मुलाकात साकची में जुलूस के दौरान हुई थी
शहीद निर्मल महतो के साथी रहे व जमशेदपुर लोकसभा सीट पर दो बार सांसद रेह शैलेंद्र महतो बताते हैं कि 50 साल पहले निर्मल महतो से पहली मुलाकात साकची बारी मैदान में झारखंड पार्टी (होरो) की सभा सह जुलूस में हुई थी. उक्त जुलूस में निर्मल अपने पिता के साथ हाथी पर बैठकर साकची बारी मैदान पहुंचे थे. साकची बारी मैदान में चक्रधरपुर गांव से देवेंद्र मांझी की सभा होनी थी. निर्मल महतो झारखंड पार्टी (होरो) के टिकट पर दो बार चुनाव भी लड़े, लेकिन वे हार गये थे. हंसमुख व मिलनसार स्वभाव निर्मल महतो के साथ चाईबासा, सरायकेला, ईचागढ़, जमशेदपुर में कई मीटिंग व आंदोलन में साथ रहे. करीब 44 साल पहले 1980 में झामुमो में निर्मल महतो को ज्वाइन भी करवाया था. उन दिनों में निर्मल महतो ने सूदखोरी, वसूली, शोषण, अन्याय के खिलाफ लड़ने में अलग पहचान बनायी थी, जो कम वक्त में ज्यादा लोकप्रिय भी हो गये थे. इसका विस्तृत उल्लेख उनकी लिखित झारखंड की समरगाथा में भी है.
Also Read: महज सात साल में निर्मल महतो ने JMM को किया मजबूत, शिबू सोरेन के साथ कैसे थे उनके रिश्ते ?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










