Jamshedpur News : रैफ 106 बटालियन को मिला सर्वश्रेष्ठ ऑपरेशनल बटालियन का सम्मान

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 10 Apr 2026 1:29 AM

विज्ञापन

Jamshedpur News : केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा शौर्य दिवस के मौके पर नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में द्रुत कार्य बल (रैफ) के विभिन्न वाहिनियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

शौर्य दिवस के मौके पर नई दिल्ली में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने रैफ 106 बटालियन के कमांडेंट राजीव कुमार को सम्मानित किया

Jamshedpur News :

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा शौर्य दिवस के मौके पर नयी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में द्रुत कार्य बल (रैफ) के विभिन्न वाहिनियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जमशेदपुर के सुंदरनगर स्थित रैफ 106 बटालियन को सर्वश्रेष्ठ ऑपरेशनल बटालियन के खिताब से सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने रैफ 106 के कमांडेंट राजीव कुमार को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. मौके पर रैफ की वर्तमान महानिरीक्षक सीमा ढुंडिया भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं. रैफ 106 ने अपने कमांडेंट राजीव कुमार के नेतृत्व में विभिन्न राज्यों में उत्कृष्ट कार्य किया है.

वहीं दूसरी ओर शौर्य दिवस के अवसर पर रैफ 106 सुंदरनगर परिसर में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस दौरान वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी सचिदानंद मिश्र के नेतृत्व में उप कमांडेंट बच्चनदेव कुमार, सहायक कमांडेंट सहित अन्य अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों ने भाग लिया. वाहिनी में शौर्य दिवस के उपलक्ष्य में सैनिक सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा बड़ा खाना का भी आयोजन किया गया.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola