Jamshedpur News : दौड़ने लगी पुरुलिया-आनंद विहार ट्रेन, टाटानगर में तैयार हुआ है एलएचबी रैक
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : दक्षिण पूर्व रेलवे को एक बड़ी सौगात मिली. पीएम मोदी ने पुरुलिया-आनंद विहार ट्रेन को हरी झंडी दिखायी.
विज्ञापन
टाटा-गोड्डा और टाटा-जयनगर स्पेशल में भी लगेगा एलएचबी रैक, काम शुरू
Jamshedpur News :
दक्षिण पूर्व रेलवे को एक बड़ी सौगात मिली. पीएम मोदी ने पुरुलिया-आनंद विहार ट्रेन को हरी झंडी दिखायी. यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेल मंत्रालय ने पुरुलिया से आनंद विहार टर्मिनल के बीच नयी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की शुरुआत की है. इस नयी ट्रेन के उद्घाटन से यात्रियों को काफी राहत मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऑनलाइन उद्घाटन किया. ट्रेन संख्या 04020 पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन के रूप में चलायी जायेगी. यह ट्रेन पुरुलिया से दोपहर 2:30 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद मूरी स्टेशन पर 3:45 बजे पहुंचेगी और 3:50 बजे प्रस्थान करेगी.इसके बाद ट्रेन शाम 5:45 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी और यहां से 6:05 बजे आगे के लिए रवाना होगी. रांची से आगे यह ट्रेन टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डालटनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, वाराणसी, अयोध्या कैंट, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद होते हुए अगले दिन रात 8:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 14022/14021 आनंद विहार टर्मिनल-पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक एक्सप्रेस (वाया रांची) का नियमित परिचालन बाद में शुरू किया जायेगा, जिसकी तिथि अलग से घोषित की जायेगी. दूसरी ओर, इस पुरुलिया-आनंद विहार ट्रेन में एलएचबी रैक लगाया गया है. इस रैक को टाटानगर कोच डिपो में तैयार किया गया है. ऐसा ही रैक टाटा-गोड्डा और टाटा-जयनगर वीकली एक्सप्रेस ट्रेन में भी लगाया जायेगा, जिसके लिए काम शुरू कर दिया गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










