Jamshedpur News : दवा के लिए गर्भवती महिलाएं, टीबी के मरीज व छोटे बच्चों को नहीं लगना पड़ेगा लाइन
Updated at : 27 Nov 2025 1:00 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में चल रहे एआरटी सेंटर में एड्स बीमारी की दवा लेने के लिए प्रतिदिन मरीजों की भीड़ रहती है. इसमें हर तरह के मरीज रहते हैं.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
एमजीएम अस्पताल में चल रहे एआरटी सेंटर में एड्स बीमारी की दवा लेने के लिए प्रतिदिन मरीजों की भीड़ रहती है. इसमें हर तरह के मरीज रहते हैं. जिसके कारण मरीजों की लंबी लाइन लग जाती है. इसको ध्यान में रखते हुए एआरटी सेंटर के पदाधिकारियों ने बताया कि एआरटी सेंटर में दवा लेने वाली गर्भवती महिलाएं, टीबी के मरीज व छोटे बच्चों को प्राथमिकता के आधार पर लाइन में लगे बिना सबसे पहले दवा दी जायेगी. इसके साथ ही सभी मरीजों को कहा गया कि अगर उनके घर का पता या फोन नंबर बदल गया है, तो एआरटी सेंटर में इसकी जानकारी देते हुए नया नंबर व पता नोट करा दें, ताकि सेंटर में इसकी जानकारी रहे. वहीं अगर किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर होती है तो उसको तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती करायें, ताकि उसका इलाज किया जा सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




