ePaper

Jamshedpur News : पीसीआर वैन व गश्ती वाहन में सोते मिले पुलिस पदाधिकारी व जवान, छह सस्पेंड

Updated at : 18 Jan 2026 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : शहर में हो रहे अपराध पर नियंत्रण और रात्रि में पुलिस की गश्ती का जायजा लेने गुरुवार की देर रात जिला के एसएसपी पीयूष पांडेय शहरी क्षेत्र में निकले थे.

विज्ञापन

एसएसपी ने रात में लिया शहर की सुरक्षा का जायजा

मरीन ड्राइव व स्टेशन चौक पर पीसीआर वाहन और जुगसलाई में गश्ती वाहन में सो रहे थे पुलिसकर्मी

Jamshedpur News :

शहर में हो रहे अपराध पर नियंत्रण और रात्रि में पुलिस की गश्ती का जायजा लेने गुरुवार की देर रात जिला के एसएसपी पीयूष पांडेय शहरी क्षेत्र में निकले थे. इस दौरान उन्होंने मरीन ड्राइव पर मौजूद पीसीआर-11 में पदस्थापित एएसआइ रौशन गुड़िया, हवलदार नंदलाल मुंडा और होमगार्ड चालक हरेंद्र कुमार को वाहन खड़ा कर सोते हुए पाया. इसके अलावा स्टेशन चौक पर पीसीआर-9 में एएसआइ संजय इंदुवार को सोते पाया. वहीं, जुगसलाई थाना की गश्ती वाहन में पदस्थापित दुर्गा तिर्की और हवलदार कृष्णा रजक को सोते पाया.

यह देख एसएसपी पीयूष पांडेय भड़क गये. उन्होंने काम में लापरवाही बरतने पर सभी को निलंबित कर लाइन क्लोज कर दिया. जबकि होमगार्ड चालक हरेंद्र कुमार को भी विभाग में क्लोज कर दिया. एसएसपी पीयूष पांडेय की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है. मालूम हो कि हाल के दिनों में रात में आपराधिक वारदात में इजाफा हुआ है. रात के अंधेरे में टेल्को में दो हत्या की घटना घटी, इसके अलावा शहर के कई क्षेत्र में दुकान व घरों में चोरी की घटना भी घटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola