मल्टी स्किल सेंटर चाईबासा के 30 प्रशिक्षुओं का विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Aug 2024 9:44 PM
मल्टी स्किल सेंटर चाईबासा के 30 प्रशिक्षुओं को बुधवार विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों से ऑफर लेटर प्राप्त हुए.
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर मल्टी स्किल सेंटर चाईबासा के 30 प्रशिक्षुओं को बुधवार विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों से ऑफर लेटर प्राप्त हुए. प्लेसमेंट ड्राइव में श्नाइडर इलेक्ट्रिक (हैदराबाद), डाइकिन (बेंगलोर), बिग बास्केट (जमशेदपुर), डीमार्ट (हैदराबाद) जैसी प्रमुख कंपनियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में परिवहन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री दीपक बिरुआ, पश्चिमी सिंहभूम के डीसी कुलदीप चौधरी उपस्थित थे. मंत्री दीपक बिरुआ ने पश्चिमी सिंहभूम के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रशिक्षुओं को आगे बढ़ाने की बात कहीं. डीसी कुलदीप चौधरी ने प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में टाटा स्टील नोवामुंडी के हेड एडमिन दीपक श्रीवास्तव, सौमित्र चटर्जी, तुलसीदास गणवीर, यशवंत सिंह, शुभम, मृदुला कुमारी, शंकनील बसु सहित कई मौजूद थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन तुलसीदास ने किया. टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा संचालित मल्टी स्किल सेंटर चाईबासा स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










