Jamshedpur News : कचरा निस्तारण का पायलट प्रोजेक्ट बागबेड़ा से होगा शुरू

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 10 Apr 2026 1:26 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : जिला प्रशासन के निर्देश पर कचरा निस्तारण को लेकर एक बार फिर पहल तेज कर दी गयी है. जमशेदपुर प्रखंड के बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत और बागबेड़ा मध्य पंचायत को पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है.

विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन के नेतृत्व में हुई बैठक

पंचायत सचिवों को घर-घर सर्वे कर शनिवार तक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश, सोमवार को कार्ययोजना बनायी जायेगी

Jamshedpur News :

जिला प्रशासन के निर्देश पर कचरा निस्तारण को लेकर एक बार फिर पहल तेज कर दी गयी है. जमशेदपुर प्रखंड के बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत और बागबेड़ा मध्य पंचायत को पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है. प्रोजेक्ट सफल होने पर इसे प्रखंड के अन्य पंचायतों में भी लागू किया जायेगा.

गुरुवार को इसी मुद्दे को लेकर जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने पंचायत सचिवों को उक्त दोनाें पंचायतों में घर-घर सर्वे कर शनिवार तक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया. सर्वे में प्रत्येक घर की संख्या तथा उसमें रहने वाले सदस्यों की जानकारी एकत्रित की जायेगी. 13 अप्रैल को प्रखंड में पुन: बैठक होगी. जिसमें सर्वे रिपोर्ट के आधार पर स्थायी कचरा निस्तारण की ठोस कार्य योजना तैयार की जायेगी. साथ ही उसी दिन प्रत्येक घर से कचरा निस्तारण के लिए शुल्क निर्धारित किया जायेगा. बैठक में अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार, उप प्रमुख शिवकुमार हांसदा समेत बागबेड़ा क्षेत्र के सातों पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे.

विधायक ने विधानसभा में उठाया था मामला

पोटका विधायक संजीव सरदार कचरा निस्तारण का मामला विधानसभा में दो बार उठा चुके हैं. इसके साथ स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने भी कई बार डीसी को ज्ञापन सौंपा था.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola