PGTI GOLF GOLMURI:दूसरे राउंड में गुरुग्राम के अंकुर चड्ढा आगे निकले

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS GOLF: गोलमुरी गोल्फ कोर्स में चल रहे टाटा स्टील पीजीटीआइ क्वालिफाइंग स्कूल के फाइनल स्टेज के दूसरे दिन गुरुग्राम के अंकुर चड्ढा शीर्ष पर रहे.
जमशेदपुर. गोलमुरी गोल्फ कोर्स में चल रहे टाटा स्टील पीजीटीआइ क्वालिफाइंग स्कूल के फाइनल स्टेज के दूसरे दिन गुरुग्राम के अंकुर चड्ढा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया. अंकुर चड्ढा ने दूसरे राउंड में 8 अंडर 63 का शानदार स्कोर बनाया. कुल 12 अंडर 130 के कुल स्कोर के साथ हाफवे लीड हासिल की. पंचकूला के अनंत सिंह अहलावत ने दूसरे राउंड में 64 का स्कोर हासिल किया. और कुल 11 अंडर 130 के कुल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है. हाफवे कट तीन ओवर 145 पर हुआ. 126 खिलाड़ियों में से 14 एमेच्योर और 13 विदेशी खिलाड़ियों सहित शीर्ष 88 खिलाड़ियों ने कट हासिल किया. पहले दौर के लीडर पुणे के दिव्यांश दुबे ने 66 का स्कोर बनाया और दूसरे दौर में 10 अंडर 132 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे. चौथे दौर के अंत में, शीर्ष 32 खिलाड़ी ( टाई) 2025 पीजीटीआइ सत्र के लिए अपने पूर्ण कार्ड अर्जित करेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




