Jamshedpur News: People's anger erupted against the dilapidated roads in Parsudih Jamshedpur News : परसुडीह क्षेत्र में व्याप्त बुनियादी समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है.
Updated at : 13 Apr 2026 12:25 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : परसुडीह क्षेत्र में व्याप्त बुनियादी समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है.
विज्ञापन
धरना देकर स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के विरुद्ध बिगुल फूंका
Jamshedpur News :
परसुडीह क्षेत्र में व्याप्त बुनियादी समस्याओं को लेकर स्थानीय लोगों का धैर्य अब जवाब देने लगा है. इसी आक्रोश के तहत बंगबंधु संस्था के बैनर तले रविवार को प्रमथनगर स्थित लोकनाथ भवन के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. विरोध में प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी भी की. संस्था की केंद्रीय अध्यक्ष अपर्णा गुहा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने हिस्सा लेकर प्रशासन के विरुद्ध बिगुल फूंका.शीतला चौक से लेकर करनडीह फाटक तक सड़क की स्थिति बद से बदतर
धरने को संबोधित करते हुए अपर्णा गुहा ने क्षेत्र की जर्जर सड़कों और बजबजाती नालियों पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि शीतला चौक से लेकर करनडीह फाटक तक सड़क की स्थिति बद से बदतर है. मुख्य सड़क पर बने गहरे गड्ढे आये दिन दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं, वहीं नालियों की सफाई न होने से क्षेत्र में महामारी फैलने का भय बना हुआ है.15 दिनों का अल्टीमेटम, सड़क जाम की चेतावनी
संस्था ने जिला प्रशासन को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. चेतावनी दी गयी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर सड़क और नाली की मरम्मत शुरू नहीं हुई, तो स्थानीय लोग उग्र आंदोलन करते हुए सड़क जाम करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जवाबदेही प्रशासन की होगी. इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य स्वप्न मजूमदार, संस्था के उपाध्यक्ष अजय मंडल, उत्थान मुखर्जी, जिला महासचिव बाबूलाल चक्रवर्ती, सुमित सूत्रधर, सुब्रत बरुआ, कोयल बनर्जी, शुक्ला बनर्जी, वीणा नाग, सोमजीत दास, प्रबल बनर्जी, प्रसेनजीत सरकार, अभिषेक डे, शुभोजीत सेन, चयन गुहा, रंजन राय, चोटका मुखर्जी समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




