Jamshedpur News : हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस रद्द किये जाने से यात्री हुए परेशान

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jamshedpur News : हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस को राउरकेला स्टेशन पर ही मंगलवार को रद्द कर दिया गया, जिसके कारण सैकड़ों यात्री बीच रास्ते में फंस गये.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस को राउरकेला स्टेशन पर ही मंगलवार को रद्द कर दिया गया, जिसके कारण सैकड़ों यात्री बीच रास्ते में फंस गये. झारसुगुड़ा में निर्धारित लाइन ब्लॉक की वजह से रेलवे ने पहले से ही इस्पात एक्सप्रेस को राउरकेला में रद्द करने का आदेश जारी किया था.

आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को रद्दीकरण की सूचना मोबाइल संदेश के माध्यम से दे दी गयी थी. लेकिन जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले टाटानगर सहित कोल्हान क्षेत्र के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. अचानक ट्रेन रद्द होने की जानकारी मिलने पर यात्री परेशान हो गये. उन्हें आगे की यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola