Jamshedpur News : परसुडीह : गैराज में खड़ी गाड़ियों में लगी आग, असामाजिक तत्वाें पर शक
Updated at : 18 Jan 2026 1:04 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : परसुडीह थानांतर्गत करनडीह स्थित कार हॉस्पिटल नामक गैराज में कुछ असामाजिक तत्वों ने आग लग दी. आगजनी में गैराज में रखी तीन कार जलकर राख हो गयी.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
परसुडीह थानांतर्गत करनडीह स्थित कार हॉस्पिटल नामक गैराज में कुछ असामाजिक तत्वों ने आग लग दी. आगजनी में गैराज में रखी तीन कार जलकर राख हो गयी. जबकि एक-दो कार क्षतिग्रस्त हुई है. सूचना मिलने के बाद परसुडीह पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. घटना शुक्रवार देर रात की है. मिली जानकारी के अनुसार कार हॉस्पिटल का संचालन बैद्यनाथ महतो और मंगल कुजूर पार्टनरशिप पर करते हैं. टुसू पर्व होने के कारण 12 जनवरी से गैराज बंद था. एक कर्मचारी गैराज में था. शुक्रवार की रात को अचानक से गैराज में आग लग गयी. आग लगने के बाद एक कर्मचारी बाहर निकला, तो देखा कि आग लगी हुई है. उसके बाद उसने गैराज मालिक को फोन कर मामले की जानकारी दी. उसके बाद वह मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये.गैराज मालिक ने पुलिस को बताया कि आग कैसे लगी, उसके बारे में उन्हें काेई जानकारी नहीं है. उन्होंने असामाजिक तत्वों पर शक जाहिर किया है. हालांकि घटनास्थल के आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




