Jamshedpur News paper leak in Jharkhand Excise Constable Recruitment Exam: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की आशंका, भाजपा ने किया प्रदर्शन
Updated at : 13 Apr 2026 12:04 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की आशंका
विज्ञापन
Jamshedpur News :
झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की आशंका को लेकर रविवार को जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह के नेतृत्व में साकची बड़ा गोलचक्कर पर विरोध प्रदर्शन किया. इस अवसर पर बबुआ सिंह ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार की घोर लापरवाही के कारण भर्ती परीक्षाओं की पारदर्शिता पूरी तरह संदिग्ध हो गयी है. उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक जैसी घटनाएं मेहनती और प्रतिभाशाली युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, जटाशंकर पांडेय, कल्याणी शरण, संजीव सिंह, जितेंद्र राय, विजय तिवारी, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, संजीत चौरसिया, धर्मेंद्र प्रसाद, सोनू ठाकुर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




