Jamshedpur News : मानगो के 5000 बकायेदारों को होल्डिंग टैक्स जमा करने का नोटिस, नहीं तो बैंक खाता होगा फ्रिज

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : मानगो नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति से पहले होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया है.

विज्ञापन

एक सप्ताह में टैक्स जमा नहीं करने पर लगेगा 1% मासिक ब्याज, चल संपत्ति की बिक्री पर भी लग सकती है रोक

Jamshedpur News :

मानगो नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति से पहले होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर अभियान तेज कर दिया है. निगम प्रशासन ने 5,000 बकायेदारों को नोटिस जारी कर कहा है कि यदि तय समय सीमा के भीतर बकाया राशि जमा नहीं की गयी, तो झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत संबंधित उपभोक्ताओं के बैंक खाते फ्रीज कर दिये जायेंगे. उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने अपील की है कि जुर्माना और कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए लोग जल्द टैक्स जमा करें. नगर निगम के सिटी मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर ली गयी है. झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत बकायेदारों की चल संपत्ति की बिक्री पर रोक लगाने और बैंक अकाउंट फ्रीज करने की कार्रवाई शुरू की जायेगी.

31 बड़े बकायेदारों पर 1.57 करोड़ बकाया

मानगो नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक महज 31 बड़े बकायेदारों पर ही 1 करोड़ 57 लाख रुपये का टैक्स बकाया है. इनमें से कई पर न्यूनतम 1.05 लाख से लेकर अधिकतम 13 लाख रुपये तक का बकाया एक साल से अधिक समय से लंबित है. मानगो नगर निगम में कुल होल्डिंग की संख्या 47, 778 है. वित्तीय वर्ष 2025-26 में 13 करोड़ 85 लाख वसूली का लक्ष्य है. अब तक नगर निगम ने 11 करोड़ 66 लाख होल्डिंग टैक्स की वसूली कर ली है. जो लगभग निर्धारित लक्ष्य का 84 प्रतिशत है.

काम की बात : कहां और कैसे जमा करें टैक्स

स्थान : नगर निगम का पुराना कार्यालय.

समय : सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक.

हेल्पलाइन: 9123461823 (पंकज कुमार), 7909010310 (सर्किल मैनेजर).

बड़े बकायेदारों की सूची

बड़े बकायेदारों में दीनबंधु दत्ता व अन्य 13 लाख 35 हजार, गौरी शंकर गौर 7 लाख 25 हजार, टाटा स्टील लिमिटेड 60 लाख 30 हजार, समय कंस्ट्रक्शन 6 लाख 78 हजार, सबिता देवी 4 लाख 26 हजार, मृत्युंजय चौधरी 4 लाख 23 हजार, भारत पेट्रोलियम (बालीगुमा) 3 लाख 15 हजार, बिनोद कुमार सिंह 3 लाख 28 हजार, समय कंस्ट्रक्शन 3 लाख 49 हजार, टाटा स्टील लिमिटेड 21 लाख 66 हजार, पृथ्वीराज गौतम 2 लाख 63 हजार, दशरथ प्रजापति 2 लाख 30 हजार, कुमारी ललिता प्रधान 2 लाख 22 हजार, सरबजीत सिंह 1 लाख 60 हजार, योगेंद्र प्रसाद 1 लाख 74 हजार, मुख्तार अहमद 1 लाख 82 हजार, सी प्रदीप कुमार नायडू और सी किशोर कुमार नायडू 1 लाख 78 हजार, अनूप कुमार राय 1 लाख 85 हजार, सुषमा कुमारी 1 लाख 64 हजार, अब्दुल खालिक 1 लाख 70 हजार, मंजुलता गौर 1 लाख 38 हजार, रीमा घोष और मनोहर कुमार घोष 1 लाख 68 हजार, संजय कुमार सिंह 1 लाख 53 हजार, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड 1 लाख 21 हजार, रेणुका गुप्ता 1 लाख 15 हजार, शिवजी सिंह 1 लाख 19 हजार, सुमन कुमार 1 लाख 23 हजार, मो इलियास 1 लाख 09 हजार, आरफा सिद्दीकी 1 लाख 08 हजार, बीरेंद्र कुमार पांडेय 1 लाख 06 हजार, सुरेश प्रसाद अग्रवाल 1 लाख 05 हजार अन्य शामिल है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola