ISL JFC VS NORTHEAST : जेएफसी से मुकाबले के लिए आज शहर पहुंचेगी नॉर्थईस्ट की टीम

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS. नॉर्थईस्ट यूनाइटेड व जेएफसी के बीच जेआरडी में 13 फरवरी को आइएसएल का मैच खेला जायेगा.
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और नॉर्थईस्ट यूनाइटेड के बीच 13 फरवरी को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा. इस मुकाबले के लिए नॉर्थईस्ट की टीम बुधवार को जमशेदपुर पहुंचेगी. साढ़े सात बजे से खेले जाने वाले इस मैच के लिए अभी तक 12 हजार टिकट बिक चुके है. जमशेदपुर की टीम 34 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे व नॉर्थईस्ट की टीम 29 अंक के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है. जेएफसी की टीम ने इस मुकाबले से पूर्व कोच खालिद जमील की देखरेख में ट्रेनिंग की. बुधवार को भी जेएफसी टीम फ्लैट लेट (कदमा) में अभ्यास करेगी. वहीं, नॉर्थईस्ट की टीम जमशेदपुर में किसी तरह का कोई अभ्यास या प्रेस कांफ्रेंस नहीं करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




