Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 से 5 तक खुलेंगे नये चाय स्टॉल, पानी के लिए परेशान यात्री

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 5 तक नये चाय स्टॉल खोले जायेंगे. इसके लिए रेलवे ने कैटरिंग सेवाओं की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 5 तक नये चाय स्टॉल खोले जायेंगे. इसके लिए रेलवे ने कैटरिंग सेवाओं की ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर अद्वैता आश्रम और सर्वोदय बुक स्टॉल के बीच चाय स्टॉल लगाया जायेगा. वहीं प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर कॉलम 20-21 के बीच, जबकि प्लेटफॉर्म 4 और 5 पर कॉलम 2-3 के बीच नई चाय यूनिट शुरू होगी. यह टेंडर पांच साल के लिए निकाला गया है.

हालांकि स्टेशन पर कई पुराने स्टॉल अब भी बंद पड़े हैं और पेयजल व्यवस्था खराब होने से यात्री परेशान हैं. खासकर प्लेटफॉर्म 2 और 3 पर पानी की सुविधा लगभग ठप है. गर्मी, ट्रेन की देरी और पानी की कमी के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है. स्टॉल संचालकों का कहना है कि शिकायत के बावजूद अब तक समाधान नहीं हुआ. वहीं, राउरकेला स्टेशन के भी प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर नये चाय स्टॉल लगाये जायेंगे, जिसके लिए टेंडर निकाला गया है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola