Jamshedpur News : एनडीए बिहार में विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखेगी : रघुवर दास
Updated at : 21 Nov 2025 1:35 AM (IST)
विज्ञापन

Jamshedpur News : बिहार की राजनीति में एक बार फिर इतिहास दोहराते हुए नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा सहित सभी नवनियुक्त मंत्रियों को दी बधाई
Jamshedpur News :
बिहार की राजनीति में एक बार फिर इतिहास दोहराते हुए नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने शपथ ग्रहण पर हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उप मुख्यमंत्रियों सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत सभी नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि एनडीए के नेतृत्व में बनी यह सरकार बिहार के लिए स्थिरता, विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखेगी. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन सरकार बिहार के विकास को नयी गति देगी. उन्होंने विश्वास जताया कि नयी सरकार तेज प्रगति, आधुनिक बुनियादी ढांचे के विस्तार, मजबूत सुशासन और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में बिहार की अहम भूमिका सुनिश्चित करेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




