Naval tata hockey academy new turff and flood light : फ्लडलाइट से जगमगाया एनटीएचए

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

तारकंपनी टेल्को के समीप स्थित नवल टाटा हॉकी एकेडमी (एनटीएचए) में सोमवार को नये टर्फ ग्राउंड व फ्लडलाइट की शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. तारकंपनी टेल्को के समीप स्थित नवल टाटा हॉकी एकेडमी (एनटीएचए) में सोमवार को नये टर्फ ग्राउंड व फ्लडलाइट की शुरुआत की गयी. मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने इसका आधिकारिक उद्घाटन किया. अत्याधुनिक रूप से बनाये गये इस नये हॉकी टर्फ मैदान के चारों ओर उच्च क्वालिटी का फ्लडलाइट लगाया गया है. 1800 प्लस लक्स के इस नये फ्लडलाइट में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के मुकाबले खेले जा सकते हैं. वहीं, रात्रि में होने वाले मैचों का प्रसारण भी टीवी पर किया जा सकता है. 2017 में एनटीएचए की स्थापना के समय पहला टर्फ बिछाया गया है था. सोमवार को दूसरे टर्फ की शुरुआत की गयी. वहीं, 2021 में एकेडमी का पूरा बिल्डिंग बनकर तैयार हुआ. एनटीएचए में अगले छह महीने के भीतर लड़कियों की ट्रेनिंग भी शुरू करने की योजना है. फिलहाल एकेडमी में 65 पुरुष खिलाड़ी (सब जूनियर व जूनियर वर्ग) ट्रेनिंग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola