National Strength lifting : नील अमृत त्रिपाठी ने जीते दो स्वर्ण पदक

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

सिल्लीगुड़ी में आयोजित ईर्स्टन इंडिया नेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शहर के युवा लिफ्टर नील अमृत त्रिपाठी ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किये.

विज्ञापन

जमशेदपुर. सिल्लीगुड़ी में आयोजित ईर्स्टन इंडिया नेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शहर के युवा लिफ्टर नील अमृत त्रिपाठी ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किये. उन्होंने प्रतियोगिता में चार नये रिकॉर्ड भी बनाए. उन्होंने 265 किलोग्राम हैक किया. वहीं, शहर के कृष रॉय ने एक स्वर्ण, एक रजत पदक हासिल किया. देवजीत ने भी एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता. अर्शदीप ने दो सिल्वर पदक हासिल किया. रमेश बारिक ने एक स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया. इस प्रतियोगिता में शहर के कुल छह पुरुष लिफ्टरों ने हिस्सा लिया था. जिन्होंने कुल नौ पदक अपने नाम किये. वहीं, श्यान प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola