Mumbai city fc arrived jamshedpur for isl match : जेएफसी से मुकाबले के लिए मुंबई की टीम पहुंची शहर

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 07 Apr 2026 8:08 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मुंबई सिटी एफसी के बीच नौ अप्रैल को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और मुंबई सिटी एफसी के बीच नौ अप्रैल को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडियन सुपर लीग का मैच खेला जायेगा. यह मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा. अंक तालिका में पहले स्थान पर चल रही मुंबई सिटी एफसी की टीम इस मुकाबले के लिए मंगलवार को जमशेदपुर पहुंची. शहर पहुंचने में गोलमुरी स्थित एक होटल में मुंबई सिटी एफसी के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया. मुंबई सिटी एफसी की टीम बुधवार को कदमा स्थित फ्लैट लेट में शाम साढे़ चार बजे से अभ्यास करेगी. जमशेदपुर और मुंबई के बीच होने वाले इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री जारी है. अभी तक इस मुकाबले के कुल आठ हजार टिकट बेचे जा चुके हैं. टिकटों की बिक्री ऑनलाइन और बॉक्स ऑफिस से की जा रही है. डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो एप पर टिकट बुक किया जा सकता है.

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola