Jamshedpur News : सांसद व विधायक ने पीएम आवास कार्यों का किया निरीक्षण, धीमी गति पर जतायी नाराजगी

Updated at : 29 Apr 2025 1:08 AM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News : सांसद व विधायक ने पीएम आवास कार्यों का किया निरीक्षण, धीमी गति पर जतायी नाराजगी

Jamshedpur News : सांसद विद्युत वरण महतो और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बन रहे मकानों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

सांसद विद्युत वरण महतो और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बन रहे मकानों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने निर्माण कार्य की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली. बताया गया कि बिरसानगर के ब्लॉक 8 और 23 में क्रमशः 184 और 227 लाभुकों के मकान लगभग तैयार हैं और जल्द ही सुपुर्दगी की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. सांसद विद्युत महतो ने निर्माण कार्यों की धीमी गति पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार की उदासीनता को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने उपायुक्त अनन्य मित्तल से दूरभाष पर वार्ता कर योजना में आ रही विसंगतियों और लोन प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों पर शीघ्र समाधान के लिए समीक्षा बैठक बुलाने का आग्रह किया. विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने बिरसानगर क्षेत्र में 9592 मकानों के निर्माण को स्वीकृति दी थी, जिससे वर्षों से किराये पर रह रहे परिवारों को पक्का घर मिल सके. मौके पर सांसद एवं विधायक प्रतिनिधि समेत भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola