Mohammad hasib won gold medal in shooting : शहर के मो हसीब ने जीता स्वर्ण पदक
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 08 Apr 2026 10:34 PM
जमशेदपुर. शहर के मो हसीब आलम खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26वीं ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग कंपीटिशन में स्वर्ण पदक अपने नाम किया
जमशेदपुर. शहर के मो हसीब आलम खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26वीं ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग कंपीटिशन में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. गुरुग्राम में 22-31 मार्च तक आयोजित इस प्रतियोगिता में चूनाशाह कॉलोनी के रहने वाले 36 वर्षीय मो हसीब ने कुल 92 अंक अर्जित करते हुए पहला स्थान हासिल किया. पिछले चार वर्षों में हसीब का यह चौथा स्वर्ण पदक है. हसीब फिलहाल आइटीबीपी में हेड कांस्टेबल के पद पर मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. हैंडबॉल के शानदार खिलाड़ी रहे मो हसीब के पिता महबूब आलम खान ने बताया कि ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग चैंपियनशिप भारत की सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है. इसमें सैनिक व अर्धसैनिक बल के शूटर हिस्सा लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










