Jamshedpur News : मो. अयान और राबिया रिजवान बने स्टूडेंट पीपल लीडर

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : जाकिरनगर स्थित मदर्स होम पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट पीपल लीडर (एसपीएल) चुनाव संपन्न हुआ. इस चुनाव में कक्षा 10वीं के छात्र मोहम्मद अयान ने 148 मत पाकर पहला स्थान हासिल किया

विज्ञापन

मदर्स होम पब्लिक स्कूल में एसपीएल चुनाव संपन्न

Jamshedpur News :

जाकिरनगर स्थित मदर्स होम पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट पीपल लीडर (एसपीएल) चुनाव संपन्न हुआ. इस चुनाव में कक्षा 10वीं के छात्र मोहम्मद अयान ने 148 मत पाकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि राबिया रिजवान 112 मतों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया. चुनाव में कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे और सीनियर क्लास के 258 छात्रों ने मतदान में भाग लिया. गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत उत्साहपूर्वक अपने प्रतिनिधियों का चयन किया. चुनावी प्रक्रिया पिछले दस दिनों तक चली, जिसमें प्रचार और वोटिंग का सिलसिला चला.

इस अवसर पर चार हाउस (रेड, ग्रीन, ब्लू और येलो) के हाउस लीडर्स की भी घोषणा की गयी. चयनित छात्रों में शाजिफा शकील, मोहम्मद माज, अतिका, तस्फीन अंसारी (कक्षा 9वीं) तथा नइमा रेयाज, आलिया शब्बीर, काशिफ खान और हुजैफा कलाम (कक्षा 8वीं) शामिल है. कार्यक्रम की सफलता में शिक्षक मो. सरफराज, अदिबा शिराज़ी और सीआर. दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही. स्कूल के डायरेक्टर नबील मोहम्मद ने नवनिर्वाचित एसपीएल को बैच पहनाकर शुभकामनाएं दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola