Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल : अमरनाथ यात्रा के लिए 50 से ज्यादा लोगों ने बनवाया प्रमाण पत्र
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : हर साल की तरह इस साल भी एमजीएम अस्पताल में अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं का मेडिकल सार्टिफिकेट बनाया जा रहा है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
हर साल की तरह इस साल भी एमजीएम अस्पताल में अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं का मेडिकल सार्टिफिकेट बनाया जा रहा है. अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि अभी तक अस्पताल में 50 से अधिक लोगों का प्रमाण पत्र बनाया जा चुका है. वहीं इसके लिए प्रतिदिन 20 से ज्यादा लोग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आ रहे हैं. अमरनाथ जाने वालों का प्रमाण पत्र बनाने के लिए अस्पताल प्रबंधन के द्वारा एक टीम का गठन किया गया है. जो लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उनका प्रमाण पत्र जारी कर रहे हैं. पिछले साल अस्पताल में शहर से लगभग एक हजार लोगों ने प्रमाण पत्र बनवाया था. इच्छुक लोग अस्पताल के प्रशासनिक भवन के प्रथम तल्ले पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक अपने आवेदन दे सकते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










