डोबो : होटल में विवाद के बाद सड़क पर मारपीट, कार में तोड़फोड़

Published at :25 Mar 2024 3:14 AM (IST)
विज्ञापन
डोबो : होटल में विवाद के बाद सड़क पर मारपीट, कार में तोड़फोड़

मारपीट के बाद कार में तोड़फोड़

विज्ञापन

फोटो है वरीय संवाददाता, जमशेदपुर चांडिल थाना अंतर्गत होटल गोल्डेन लीफ में रविवार को पार्टी मनाने को दौरान युवकों के बीच विवाद हो गया. विवाद बढ़ने पर मारपीट की स्थिति पैदा हो गयी. इस दौरान काफी हंगामा हुआ. बाद में एक पक्ष कार में सवार होकर डोबो की ओर भागने लगा तो दूसरे पक्ष ने कार से पीछा कर डोबो में उनकी पिटायी कर दी तथा कार में तोड़फोड़ की. हमला करने के बाद युवक सफेद रंग की वर्ना कार में सवार होकर फरार हो गये. पिटायी से मानगो वाटिका ग्रीन सिटी निवासी शुभम भारती के अलावा उसके साथी अविनाश सिंह, ओम सांडिल घायल हो गये. घायल शुभम भारती के अनुसार दोस्त के साथ वह पार्टी मनाने गोल्डेन लीफ होटल गये थे. वहां कुछ युवकों से विवाद हो गया. जिसके बाद हम कार से वापस घर लौट रहे थे. रास्ते में डोबो के पास वर्ना कार में सवार युवकों ने हमें रोका. उनलोगों ने हॉकी स्टिक समेत अन्य हथियार से हमला कर दिया. मेरी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola