Jamshedpur News: जिला संयोजक मंडली की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

Updated at : 26 Feb 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News: जिला संयोजक मंडली की बैठक में कई प्रस्ताव पारित

Jamshedpur News: जमशेदपुर परिसदन (सर्किट हाउस) में बुधवार को जिला संयोजक मंडली पूर्वी सिंहभूम की एक बैठक जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी की अध्यक्षता में की गयी.

विज्ञापन

प्रखंड व नगर कमेटी के संयोजकों को तय समय पर कमेटी गठन करने का निर्देश

Jamshedpur News:

जमशेदपुर परिसदन (सर्किट हाउस) में बुधवार को जिला संयोजक मंडली पूर्वी सिंहभूम की एक बैठक जिला संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी की अध्यक्षता में की गयी. इस बैठक में कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. श्री मार्डी ने कहा कि जमशेदपुर नगर कमेटी में 10 थाना (शाखा) को शामिल किया गया है. जमशेदपुर नगर कमेटी अंतर्गत 10 थाना (शाखा) कमेटी और 5-6 बूथ का एरिया कमेटी भी बनाया जायेगा. जमशेदपुर नगर संयोजक, महानगर संयोजक मंडली एवं वरिष्ठ नेता आपस में सलाह करने के बाद 5 दिनों के अंदर एरिया कमेटी का गठन करना सुनिश्चित करेंगे. सभी प्रखंड के संयोजक मंडली पंचायत पुनर्गठन करने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर समय सीमा के अंदर पंचायत का गठन करें. उन्होंने कहा कि पंचायत पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी, शाखा पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी, नगर पदाधिकारी और जिला पदाधिकारी का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है. सभी नगर समिति के संयोजक मंडली वार्ड व शाखा समिति पुनर्गठन करने के लिए पर्यवेक्षक को नियुक्ति करते हुए जल्द से जल्द वार्ड और शाखा समिति का गठन करना सुनिश्चित करेंगे.

इस बैठक में संयोजक मंडली के सदस्य शेख बदरूद्दीन, प्रमोद लाल, सुनील महतो, चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, महावीर मुर्मू, घनश्याम महतो, बबन राय, पवन सिंह, नरोत्तम दास, सागेन पूर्ति, विद्यासागर दास, अजय रजक, मिथुन चक्रवर्ती, दल गोविंद लोहरा, समीर दास, गोपाल महतो, नांटू सरकार, नंदू सरदार, अंकित सिंह, प्रीतम हेंब्रम, संदीप चक्रवर्ती, पिंटू लाल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola