Jamshedpur News : आदित्यपुर : फंदे पर लटकी महिला की इलाज के दौरान मौत समेत अपराध की कई खबरें
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : आदित्यपुर इच्छापुर की रहनेवाली ममता कर (30) की सोमवार को टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
आदित्यपुर इच्छापुर की रहनेवाली ममता कर (30) की सोमवार को टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सात जून को ममता ने अपने घर में किसी बात को लेकर गुस्से में फांसी लगा ली थी. उसके बाद परिवार के लोगों ने उसे फंदे से उतार कर इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मौत के कारण के बारे में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है.बोड़ाम : जहर खाने से व्यक्ति की मौत
जमशेदपुर :
बोड़ाम के रहने वाले रसराज सबर (40) का रविवार की देर रात को जहर खाने से मौत हो गयी. शव को पुलिस ने अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. जहां सोवमार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. रसराज ने जहर क्यों खायी, उसके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.बर्मामाइंस : सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
जमशेदपुर :
बर्मामाइंस में सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक मुकेश रजक (33) का सोमवार को टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. बताया जाता है कि मुकेश घाटशिला बनकट्टी का रहने वाला है. छह जून को वह अपने दोस्त के साथ काम पर जा रहा था. उसी दाैरान बर्मामाइंस के पास एक डंपर की चपेट में आने से वह जख्मी हो गया था. उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










