Jamshedpur news. मानगो निगम को इंदौर की तर्ज पर साफ-सुथरा बनाने की मुहिम तेज

Updated at : 09 Feb 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. मानगो निगम को इंदौर की तर्ज पर साफ-सुथरा बनाने की मुहिम तेज

प्रभारी नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, अब दो बार होगा कचरे का उठाव, हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन

Jamshedpur news.

मानगो निगम को इंदौर की तर्ज पर साफ-सुथरा बनाने की मुहिम तेज कर दी गयी है. रविवार को मानगो नगर निगम के प्रभारी नगर आयुक्त सह जिले परियोजना निदेशक आइटीडीए दीपांकर चौधरी ने नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद के साथ नगर निगम क्षेत्र का भ्रमण कर नागरिक सुविधा और साफ- सफाई व्यवस्था से रूबरू हुए.

मानगो डिमना रोड, डिमना चौक, चेपा पुल आदि इलाकों का भ्रमण कर निगम क्षेत्र में बेहतर नागरिक सुविधा तथा साफ सफाई को लेकर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिया, ताकि मानगो नगर निगम क्षेत्र को इंदौर की तर्ज पर साफ सुथरा, सुंदर बना स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग मिल सके. इसी मुहिम के तहत मानगो नगर निगम आवश्यकतानुसार कचरा का उठाव दो बार करने, डस्टबिन की संख्या बढ़ाने का आदेश प्रभारी नगर आयुक्त ने दिया. इसके अलावा घर- घर से कचरे का उठाव सुनिश्चित करने और उठाव के उपरांत कचरा को वाहनों में ढक कर परिवहन एवं निर्धारित स्थानों पर कचरे का निपटान सुनिश्चित करने को कहा है.

राजस्व संग्रहण के लिए चलेगा अभियान

नगर निगम की बागडोर संभालने के बाद प्रभारी नगर आयुक्त दीपांकर चौधरी ने मानगो नगर निगम क्षेत्र से राजस्व संग्रहण बढ़ाने और अवैध पानी कनेक्शन वालों पर कार्रवाई करने व जुर्माना सहित प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. अवैध कनेक्शन लेने वाले लोगों को तत्काल निगम से वैध कनेक्शन लेने को कहा गया है. जांच के दौरान पकड़े जाने पर जुर्माना सहित प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

मानगो में अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान

मानगो नगर निगम क्षेत्र में अब अतिक्रमण करने वालों की खैर नहीं. शहर के विभिन्न चौक चौराहे, सड़क किनारे दुकान लगाने वालों के खिलाफ निगम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलायेगा. सड़क जाम से मुक्ति दिलाने के लिए निगम की ओर से सड़कों पर घूमते पशुओं की रोकथाम और वैसे पशुपालकों पर कार्रवाई की जायेगी. नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त को इस दिशा में अभियान शुरू करने को कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola