शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, गिरफ्तार
जमशेदपुर. सिदगोड़ा की युवती के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने, गर्भपात कराने और रुपये लेने का फरार आरोपी सत्य प्रकाश गिरी को महिला थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पूछताछ करने के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार सत्य प्रकाश और युवती का वर्ष 2020 में दोस्ती हुई थी. उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया. सत्य प्रकाश ने गर्भपात कराया. युवती ने उसे मदद के तौर पर रुपये भी लोन लेकर दिया. बाद में सत्य प्रकाश ने दूसरी शादी कर ली. जब युवती को इसके बारे में पता चला तो उसने केस दर्ज कराया. केस दर्ज होने के बाद महिला थाना की पुलिस ने मामले की छानबीन की. केस सत्य होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




