Jamshedpur news. हड़ताल के दौरान एलआइसी कार्यालय रहे बंद, कामकाज प्रभावित
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
घाटशिला, चाईबासा, चक्रधरपुर से लेकर गढ़वा गुमला डाल्टेनगंज व रांची के सभी कार्यालय पूर्ण रूप से बंद रहे
विज्ञापन
Jamshedpur news.
ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन एवं ऑल इंडिया एलआइसी इंप्लाइज फेडरेशन के बैनर तले बीमा कार्यालयों के समक्ष प्रदर्शनकारियों ने धरना दिया. एलआइसी के कर्मचारी हड़ताल पर रहे. बीमा प्रीमियम पर जीएसटी समाप्त करने की मांग पर बीमा कर्मचारी संघ जमशेदपुर मंडल, जमशेदपुर डिवीजन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन के नेतृत्व में भारतीय जीवन बीमा निगम जमशेदपुर मंडल अंतर्गत जमशेदपुर में सभी मंडल कार्यालय, शाखा कार्यालय समेत घाटशिला, चाईबासा, चक्रधरपुर से लेकर गढ़वा गुमला डाल्टेनगंज व रांची के सभी कार्यालय पूर्ण रूप से बंद रहे. प्रदर्शन के दौरान मंडल कार्यालय भवन के समक्ष कॉ राजेश कुमार, कॉ सुभाष कर्ण, कॉ गिरीश ओझा, कॉ अमित माइति, कॉ शांतनु महतो, कॉ केके शुक्ला, कॉ सुकांतो शर्मा समेत तमाम बीमा कर्मी उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










