ePaper

सोनारी में सुअर को मारकर भागा तेंदुआ, वन विभाग ने कलेक्ट किया सैंपल

Updated at : 30 Mar 2024 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
सोनारी में सुअर को मारकर भागा तेंदुआ, वन विभाग ने कलेक्ट किया सैंपल

कदमा के बाद अब सोनारी नॉर्थ ले आउट में तेंदुआ के भय से हड़कंप मच गया है. खबर है कि कदमा बायो डायवर्सिटी पार्क से तेंदुआ के सोनारी पहुंच गया है.

विज्ञापन

पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर के कदमा के बायो डायवर्सिटी पार्क से निकलकर तेंदुआ सोनारी के नार्थ ले आउट में आने की सूचना से एक बार फिर से हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने बताया है कि एक सुअर को मारने के बाद तेंदुआ भाग निकला है और कारमेल स्कूल होकर निकल गया है.

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची

यह घटना रात करीब तीन से चार बजे की बतायी जा रही है. वन विभाग की टीम सूचना मिलने के बाद पहुंची. इसके बाद वहां के मृत सुअर के सैंपल को कलेक्ट किया और फिर वहां पर पैरों के निशान और जानवर के कुछ बाल को कलेक्ट किया है. इसके बाद टीम उसे लेकर चली गयी है. इसकी जांच की जा रही है कि सही में तेंदुआ था या कुछ और.

सीसीटीवी में आता दिख रहा बड़ा जानवर

सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया है. सीसीटीवी फुटेज में एक जगह एक बड़ा जानवर आता दिख रहा है. नार्थ ले आउट के रामचंद्र प्रजापति के बागान में सुअर मरा हुआ पाया गया था. रामचंद्र प्रजापति ने बताया कि वह सुबह घर के बाहर आंगन में निकले और कुछ सामने गये, तो देखा कि मरा हुआ सुअर पड़ा हुआ है. सुअर के आगे के पैर का हिस्सा बचा हुआ है. बीच का हिस्सा खाया हुआ है.

सुबह 4 बजे हुई थी भगदड़ जैसी आवाज

रामचंद्र प्रजापति ने बताया कि यह हो ही नहीं सकता है कि कोई जानवर और आये. वैसे सुबह चार बजे वहां कुछ भगदड़ जैसी आवाज जरूर हुई थी. उन्होंने बताया कि बीच का हिस्सा किसने खाया. ऐसा कोई कुत्ता नहीं खा सकता है. वहीं अनिल कुमार पंडित ने कहा कि तेंदुआ ही खाया है.

सालों से कुत्ते भी यहीं, सुअर भी यहीं

ऐसा कोई और नहीं कर सकता है, क्योंकि कितने सालों से कुत्ते भी यहीं है और सुअर भी यहीं हैं. यह पहली घटना है, इसकी जांच की जानी चाहिए. यह बताया गया कि सुबह करीब चार बजे कारमेल स्कूल के बगल वाले कब्रिस्तान से निकलकर जाते भी देखा. हालांकि वन विभाग इन बातों से इनकार कर रहा है.

सोनारी की घटना में तेंदुआ नहीं, अफवाह से बचें : डीएफओ

डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने बताया कि सोनारी की घटना में तेंदुआ नहीं है. कुत्ते भी काट सकते हैं. इसकी अभी सैंपल ली गयी है. जांच की जा रही है, लेकिन पहली नजर में ऐसा नहीं लगता है कि तेंदुआ होंगे. अभी जांच होने दीजिये, सब सामने आयेगा. लेकिन लोगों को अफवाहों से बचना चाहिए.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola