लियो और सीएजे की टीम ने दर्ज की शानदार जीत

जमशेदपुर. शहीद निर्मल महतो स्टेडियम, कदमा में आयोजित शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अंडर- 12 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मुकाबले खेले गये
जमशेदपुर. शहीद निर्मल महतो स्टेडियम, कदमा में आयोजित शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अंडर- 12 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो मुकाबले खेले गये. पहले मैच में सीएजे की टीम ने जेसीए रेड को 11 रन से हराया. ऋषि को (65रन) मैन ऑफ़ द मैच चुना गया . दिन का दूसरा मैच लियो क्रिकेट एकेडमी और जमशेदपुर ब्लूज के बीच खेला गया. लियो क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 138/8 रन बनाये. जवाबी पारी खेलने उतरी जमशेदपुर ब्लूज ने 16.5 ओवर में 76/10 ही बना सकी. लियो क्रिकेट एकेडमी की टीम 62 रनों से यह मैच अपने नाम किया. आयुष (44 रन) को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया. पूर्व रणजी क्रिकेटर मधुसूदन तन्तुबाई मैन ऑफ द मैच को पुरस्कृत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










