Jamshedpur News : बिष्टुपुर गोपाल मैदान में कुड़मी अधिकार महारैली सह बांदना पर्व आज

Updated at : 23 Nov 2025 1:11 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में रविवार को कुड़मी अधिकार महारैली सह बांदना पर्व मनाया जायेगा. इसमें कोल्हान के कुड़मी समाज के लोग अपने हक व अधिकार के लिए हुंकार भरेंगे.

विज्ञापन

कुड़मी अधिकार महारैली का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना है

परंपरागत वेशभूषा, वाद्य यंत्र और औजार के साथ शामिल होंगे समाज के हजारों लोग

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में रविवार को कुड़मी अधिकार महारैली सह बांदना पर्व मनाया जायेगा. इसमें कोल्हान के कुड़मी समाज के लोग अपने हक व अधिकार के लिए हुंकार भरेंगे. वहीं बांदना पर्व का आयोजन कर सामाजिक व सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित करेंगे. पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप से गोपाल मैदान में मवेशियों का उत्साहवर्धन भी किया जायेगा. शनिवार की शाम को कुड़मी सेना सह बृहद झारखंड कुड़मी समन्वय समिति के संयोजक झारखंड आंदोलनकारी हरमोहन महतो और सह संयोजक सह कुड़मी सेना के अध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने गोपाल मैदान का दौरा कर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने अपने संयुक्त बयान में कहा कि रविवार को बिष्टुपुर मैदान में होने वाली महारैली ऐतिहासिक होगी. इसमें हजारों की संख्या में कुड़मी समाज के लोग परंपरागत वेशभूषा, वाद्य यंत्र और परंपरागत औजार के साथ शामिल होंगे.

यह महारैली संवैधानिक तरीके से शांतिपूर्वक होगी. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना और अपने अधिकार के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन कुड़मी को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध करने और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर किया जा रहा है.

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विशाल महतो, महिला प्रदेश अध्यक्ष पिंकी महतो, सूरज महतो, कार्तिक महतो, पिंकी महतो, उज्ज्वल महतो, प्रेम महतो, विष्णु देव महतो, नीलांबर महतो, कृपा महतो समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola