ksms student shine in national tournaments: केएसएमएस के छात्रों का नेशनल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
ksms student shine in national tournaments: केएसएमएस के छात्रों का नेशनल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

जमशेदपुर. केरला समाजम मॉडल स्कूल (केएसएमएस) के छात्राओं ने विभिन्न नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है

विज्ञापन

जमशेदपुर. केरला समाजम मॉडल स्कूल (केएसएमएस) के छात्राओं ने विभिन्न नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है. दसवीं कक्षा के शुभ अग्रहरि ने सीआइएससीइ नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया. वहीं, कक्षा सातवीं के छात्र के आदि नारायण ने हैदराबाद में संपन्न हुए एचएफआइ मिनी नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया. झारखंड टीम तीसरे स्थान पर रही. वहीं, सीआइएससीइ बिहार-झारखंड की हैंडबॉल टीम ने गोरखपुर में आयोजित सीआइएससीइ नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया. इस टीम में केएसएमएस के अनिक दत्ता, अफानुद्दीन, चिराग किशोर, अनस अख्तर, जसकरण सिंह, युवराज सिंह व रेहान मोहम्मद ने शामिल. हैंडबॉल के खिलाड़ियों ने कोच शाहबाज खान की देखरेख में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया. स्कूल की प्राचार्या व स्कूल प्रशासन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola