ePaper

कोल्हान इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

Updated at : 24 Sep 2024 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
कोल्हान इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

FOOYBALL: एलबीएससएम कॉलेज की ओर से जयपाल सिंह स्टेडियम, करनडीह में मंगलवार से कोल्हान यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई.

विज्ञापन

जमशेदपुर. एलबीएससएम कॉलेज की ओर से जयपाल सिंह स्टेडियम, करनडीह में मंगलवार से कोल्हान यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के कुलसचिव डॉ राजेंद्र भारती द्वारा कार्यक्रम का उदघाटन किया गया. कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ अशोक कुमार झा ने दिया. अध्यक्षीय उद्बोधन डा बी एन प्रसाद ने किया. 24 से 28 सितंबर 2024 तक चलने वाले फुटबॉल टूर्नामेंट में 11टीमें हिस्सा ले रही हैं. इसमें 4 महिला टीम भी है. पहले मैच में वर्कर्स कॉलेज की टीम ने केएमपीएमम को हराया. वहीं, करीम सिटी कॉलेज को चांडिल कॉलेज के खिलाफ वॉकओवर मिला. बालिका वर्ग में ग्रेजुएट कॉलेज को वर्कर्स कॉलेज के खिलाफ वॉकओवर मिला. मौके पर स्पोर्ट्स इंचार्ज प्रो अरविंद पंडित, ड डी के मित्रा, डा मौसमी पॉल व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola