नामदा सेंटर के कराटेकारों ने जीते नौ पदक

Updated at : 26 Nov 2024 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
नामदा सेंटर के कराटेकारों ने जीते नौ पदक

KRATE CHAMPIONSHIP . नयी दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में प्रथम फेडरेशन कप प्रीमियर लीग और यूथ लीग कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. नयी दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में प्रथम फेडरेशन कप प्रीमियर लीग और यूथ लीग कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया. इस चैंपियनशिप में नामदा सेंटर के कराटेकारों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कुल नौ पदक अपने नाम किये. इसमें चार रजत व पांच कांस्य पदक शामिल है. पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में अंश कुमार, गुरमन सिंह, अंशिका कुमारी, जसकरन सिंह, दीक्षा तिवारी व सृष्टि कुमारी का नाम शामिल है. पदक विजेता खिलाड़ियों को मंगलवार को नामदा सेंटर इंचार्ज विपुल कुमार ने सम्मानित किया. मौके पर मुख्य कोच डॉ प्रदीप सिंह सग्गू मौजूद थे. इस टूर्नामेंट में नामदा सेंटर के दस खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola