कई दिनों से अंधेरे में था कालियाम गांव, नया 63 केवी ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों को राहत
ट्रांसफार्मर उद्घाटन के मौके पर मुखिया एवं स्थानीय लोग | Prabhat Khabar Network
बहरागोड़ा के कालियाम आदिवासी टोला में नया 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों को बिजली मिली। मुखिया राम मुर्मू ने किया विधिवत उद्घाटन।
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मुटुरखाम पंचायत अंतर्गत कालियाम आदिवासी टोला में ठनका गिरने से जले हुए 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर बदलकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. ट्रांसफॉर्मर जलने के कारण पिछले कई दिनों से गांव में बिजली आपूर्ति ठप थी, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.
दुर्गा मुर्मू ने इसकी जानकारी मुखिया राम मुर्मू को दी. मुखिया ने विद्युत विभाग के वरीय पदाधिकारियों से संपर्क कर जल्द नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने का आग्रह पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में नया 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया. नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित होने के बाद मुखिया राम मुर्मू ने नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन किया.
ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए मुखिया एवं विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया. मौके पर सुंदर मुर्मू, मंगल हांसदा, दुबराज मुर्मू, सुरई हांसदा, लक्ष्मण हांसदा, जदुनाथ मांडी, फुलचंद मांडी, लखन मांडी, गोपीनाथ हांसदा, दुर्गा मुर्मू, बिश्वजीत राणा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










