जमशेदपुर की हवाई कनेक्टिविटी बचाने की पहल, कुणाल षाड़ंगी ने केंद्र से वार्ता की मांग की

Updated:
विज्ञापन

7जी 3- मुख्यमंत्री से मिलते कुणाल षाड़ंगी | Prabhat Khabar Network

कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर कोल्हान में बंद होने वाली हवाई सेवाओं और झारखंड आंदोलनकारियों की समस्याओं पर चर्चा की।

विज्ञापन

घाटशिला: झारखंड के मॉनसून सत्र के दौरान शुक्रवार को झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले सोनारी से भुवनेश्वर एवं कोलकाता के लिए संचालित हवाई सेवाओं के संबंध में चर्चा की. कुणाल षाड़ंगी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत संचालित इन उड़ानों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी बंद किए जाने के कारण इन सेवाओं को अगस्त माह के अंतिम सप्ताह से बंद होने वाली है.

इन उड़ानों के बंद होने से पूर्वी सिंहभूम समेत कोल्हान क्षेत्र के यात्रियों, छात्रों, मरीजों, व्यवसायियों एवं उद्योग जगत को भारी असुविधा होगी. मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि राज्य सरकार इस विषय पर केंद्र एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय से वार्ता कर आवश्यक पहल करे, ताकि जमशेदपुर से भुवनेश्वर एवं कोलकाता की हवाई सेवाएं निरंतर संचालित होती रहें और क्षेत्र के लोगों को बेहतर हवाई संपर्क का लाभ मिलता रहे.

विश्वविद्यालयों एवं डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद होने तथा केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति) के तहत प्रभावित शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के समायोजन की प्रक्रिया को जल्द शुरू करने का आग्रह भी किया. झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग द्वारा अखबारों में सूची प्रकाशित होने के बावजूद पूर्वी सिंहभूम जिले के अनेक आंदोलनकारियों को अब तक प्रमाण-पत्र नहीं प्राप्त हुआ है.

इससे वे झारखंड आंदोलनकारी पेंशन योजना सहित अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित हैं. घाटशिला एवं गुड़ाबांधा प्रखंड के ऐसे आंदोलनकारियों को शीघ्र प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने तथा संबंधित विभाग को निर्देश देने का आग्रह किया, ताकि सभी पात्र आंदोलनकारियों को समय पर उनका अधिकार मिल सके. मुख्यमंत्रीने मामले को गंभीरता से लेते हुए पहल का आश्वासन दिया.


विज्ञापन
मो. युनूस परवेज

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola