परिमल दत्ता को विद्यालय परिवार ने दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रख जताया शोक

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक व विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

गालूडीह के रंकिणी शिशु विद्या मंदिर में पूर्व छात्र परिमल दत्ता के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। शिक्षकों और छात्रों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

गालूडीह: रंकिणी शिशु विद्या मंदिर गालूडीह के पूर्व छात्र परिमल दत्ता के असामयिक निधन पर विद्यालय परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया. शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित शोकसभा में प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

इस दौरान शिक्षकों ने परिमल दत्ता को एक विनम्र, अनुशासित एवं प्रतिभाशाली छात्र बताते हुए उनके निधन को विद्यालय परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया. सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की.

शोकसभा के बाद विद्यालय में पूरे दिन शोक का माहौल बना रहा. शिक्षकों ने कहा कि विद्यालय का कोई भी छात्र परिवार का हिस्सा होता है और उसके असामयिक निधन का समाचार पूरे विद्यालय परिवार को गहरा दुख पहुंचाता है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola