पोटका के जाहातु स्कूल में आधुनिक भवन का उद्घाटन, बेहतर शैक्षणिक माहौल की बढ़ी उम्मीद

Updated:
विज्ञापन

दघाटन करते डीइइओ एवं अन्य. | Prabhat Khabar Network

पोटका स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाहातु में तीन आधुनिक कक्षाओं, किचन और शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन किया गया। इससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।

विज्ञापन

पोटका: पोटका स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जाहातु में ओसात एडुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट, बैंगलुरू के सहयोग से निर्मित तीन आधुनिक कक्षाओं, एक किचन एवं एक शौचालय ब्लॉक का उद्घाटन शुक्रवार को समारोहपूर्वक किया गया. भवन का निर्माण जय एवं ज्योति फाउंडेशन, यूएसए के सहयोग से कराया गया है.

कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ हुआ. इसके बाद हेंसलबिल पंचायत की मुखिया सावित्री हांसदा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया, जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम निशु कुमारी ने फीता काटकर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया. इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

समारोह को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी ने विद्यालय की प्रगति की सराहना किया. उन्होंने कहा कि जाहातु उत्क्रमित उच्च विद्यालय लगातार विकास की ओर अग्रसर है. प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के समर्पण और मेहनत से विद्यालय शिक्षा, खेलकूद, संस्कृति समेत विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है.

मुखिया सावित्री हांसदा ने कहा कि नवनिर्मित भवन से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा. उन्होंने विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यहां से शिक्षा प्राप्त कर बच्चे अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे.

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने अतिथियों का शॉल एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं छात्रवृत्ति संबंधी उपलब्धियों की जानकारी दिया.

उन्होंने विद्यालय के विकास में सहयोग के लिए ओसात एडुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट, जय एवं ज्योति फाउंडेशन, शिक्षा विभाग, जनप्रतिनिधियों, विद्यालय प्रबंधन समिति एवं ग्रामीणों के प्रति आभार जताया. मौके पर ग्राम प्रधान रविंद्र माँझी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सोरेन आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन
संजय सरदार

लेखक के बारे में

By संजय सरदार

संजय सरदार को पत्रकारिता का 24 वर्षों का अनुभव हैं. वे वर्ष 2002 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक किया है. ग्रामीण पत्रकारिता पर काफी काम किया है. वर्तमान में वे हाता से प्रतिनिधि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola