राजाबासा प्रावि का खराब पड़े चापाकल का हुआ मरम्मत, बच्चों के चेहरे खिले
फोटो, खराब पड़े चापाकल का मरम्मत करते. | Prabhat Khabar Network
पटमदा के राजाबासा प्राथमिक विद्यालय में महीनों से खराब पड़े चापाकल की मरम्मत हुई। अब बच्चों और रसोइया को पानी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
पटमदा: पटमदा की जोड़सा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय राजाबासा स्कूल का महीनों से खराब पड़े चापाकल का शुक्रवार को बीडीओ डॉ राजेंद्र कुमार दास के आदेश के बाद संबंधित विभाग द्वारा मरम्मत किया गया. महीनों से खराब पड़े चापाकल से पानी निकलते ही बच्चों के चेहरे खिल उठे. वहीं दूसरी ओर स्कूल में ही लगे सोलर सिस्टम जलमीनार के पंप मशीन खराब होने के कारण उसे खोल कर मरम्मत के लिए भेज दिया गया.
मालूम हो कि स्कूल में लगे जलमीनार व चापाकल के महीनों से खराब रहने के कारण बच्चों को डोभा के पानी से थाली धोना पड़ रहा था और मध्याह्न भोजन के लिए पानी रसोइया को काफ़ी दूर से लाना पड़ रहा था. स्कूल के प्रभारी शिक्षक धनंजय मुर्मू ने बताया स्कूल में लगे चापाकल के मरम्मत होने से काफी राहत मिली है.
अब पानी के लिए रसोइया व बच्चों को बाहर जाना नहीं पड़ेगा. बीडीओ डॉ राजेंद्र कुमार दास ने कहा कि किसी भी स्कूल व सार्वजनिक स्थानों पर खराब पड़े चापाकल व जलमीनार का संबंधित विभाग के कर्मचारी जल्द से जल्द मरम्मत कराएं. उन्होंने कहा कि मुखिया व पंचायत सचिव भी मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उन समस्याओं का समाधान जल्द कराएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










