कल जमशेदपुर आएंगे विधायक जयराम महतो, जानिए क्या रहेगा उनका पूरा प्रोग्राम

Updated:
विज्ञापन

विधायक जयराम महतो

झारखंड के लोकप्रिय नेता जयराम महतो आज जमशेदपुर में शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद कदमा उलियान में जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां रोजगार जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बात रखेंगे. कार्यकर्ताओं के स्वागत और बाइक रैली के साथ उनका स्वागत किया जाएगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर: झारखंड के युवाओं के बीच लोकप्रिय डुमरी विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो शनिवार को जमशेदपुर आएंगे. वह अलग झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर कदमा उलियान स्थित उनकी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद गुरमा हाट मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां जेपीएससी, जेएसएससी, रोजगार और झारखंड से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे.

बाइक रैली के साथ कदमा उलियान पहुंचकर करेंगे नमन

पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, जयराम महतो का कांड्रा मोड़ में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा. इसके बाद सैकड़ों बाइक के काफिले के साथ वे गम्हरिया, आदित्यपुर और बिष्टुपुर होते हुए चमरिया गेस्ट हाउस पहुंचेंगे. वहां शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कदमा उलियान स्थित समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. बाद में उनका काफिला गुरमा हाट मैदान पहुंचेगा, जहां JLKM की ओर से आयोजित जनसभा में वह कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करेंगे.


विज्ञापन
दशमत सोरेन

लेखक के बारे में

By दशमत सोरेन

दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola